WORLD NATURE CONSERVATION DAY « 28/Jul/2026

"प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन का सच्चा संवर्धन है। आइए, हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।"🌿
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर कक्षा नौवीं की छात्रा तमन्ना ने प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा छठी के छात्र राहिल ने प्रेरणादायक कविता सुनाकर सभी को पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने आकर्षक एवं सार्थक नारों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रसारित किया। विद्यार्थियों द्वारा तीन आर का सिद्धांत (रिड्यूस, रीसायकल, रीयूज़) विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए, वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इससे
संबंधित एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि भी करवाई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति गर्ग जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को जल, वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लेने तथा अपने जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।