
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी शाखा में वेद प्रचार मंडल के सौजन्य से वैदिक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैदिक एवं नैतिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण तथा वैदिक ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष श्री रोशन लाल जी मुख्य अतिथि, डॉ संजीव डावर जी विशेष अतिथि और वेद प्रचार मंडल के सदस्य श्री एस. के.शर्मा जी उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान: जसलीन कौर
द्वितीय स्थान: अस्मिता
तृतीय स्थान: भावना
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रोशन लाल जी ने विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय परंपराओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति गर्ग जी ने अपने संदेश में कहा कि वैदिक ज्ञान भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली अभिव्यक्ति, नैतिक मूल्यों तथा संस्कारों का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा वेद प्रचार मंडल एवं मुख्य अतिथि का विद्यालय पधारने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।