बैसाखी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती « 13/Apr/2026

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी शाखा में बैसाखी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती बलजिंदर कौर जी ने बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया साथ ही उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की शुरुआत शब्द गायन से हुई।विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बैसाखी पर नृत्य प्रस्तुत किया।कक्षा यूकेजी की छात्रा जपनूर कौर ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गिद्धा औरभांगड़ा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं,जिनसे पूरे वातावरण में उत्सव का रंग भर गया छात्रों द्वारा बैसाखी पर एक सुंदर समूह गीत गायन प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा इसके साथ ही अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदान से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा मदान जी ने अपने संदेश में कहा कि,“ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। बैसाखी हमें नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देती है, वहीं डॉ. अम्बेडकर जयंती हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देती है विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलकर एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।“
