श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी का जन्म उत्सव « 19/Feb/2026
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी मे श्री माधव सदाशिवराव गोलवलकर जी का जन्म उत्सव बहुत श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। जिन्हें आदर पूर्वक गुरुजी के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका श्रीमती पूजा दत्ता जी ने भाषण के माध्यम से गुरु जी के जीवन, उनके विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रांगण में गुरु जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। वे एक महान विचारक, समाजसेवी और राष्ट्रीय भक्त थे। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों को गुरुजी पर चलचित्र दिखाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बताया कि उनके जीवन से हमें त्याग, अनुशासन और सेवा की प्रेरणा मिलती है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।