Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School

Click to Download the Registration-cum-Admission Form for the Session 2026-27

Message Board

« Back

NATIONAL WOMEN DAY « 13/Feb/2026

NATIONAL WOMEN DAY
कोमल है कमजोर नहीं तू ,शक्ति का नाम ही नारी है।
जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है।।

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिन‌ स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध कवयित्री और स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका श्रीमती मंजू शर्मा जी ने प्रभावशाली भाषण देते हुए कहा कि इस दिन को मनाने मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है। राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों को स्लोगन राइटिंग करवाई गई। जिसमें हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने सुंदर विचारों को शब्दों में पिरोया। कक्षा छठी की छात्रा जेसिका ने एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने कहा कि नारी‌ एक शब्द नहीं बल्कि शक्ति, सहनशीलता, त्याग और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम यह संकल्प लेंगे कि हम नारी का सम्मान करेंगे और एक ऐसे समाज का निर्माण करेंगे जहां महिला सुरक्षित, शिक्षित और आत्म निर्भर हो।