गुरु ब्रह्मा गुरुर्विष्णुर्गुरुर्देवो महेश्वर्,
गुरु साक्षात्कार ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में आज गुरु पूर्णिमा मनाई गई। यह दिवस हर वर्ष महाभारत के रचयिता गुरु वेद व्यास जी की जयंती पर मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती जीनस जी ने इस दिवस की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों द्वारा गुरु मंत्र उच्चारण किया गया। कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने गुरु जी को समर्पित बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं को स्मरण करते हुए भजन गायन किया गया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में बहुत ही सुंदर एकल नाट्य प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको गुरुओं का सम्मान करते हुए उनके दिए गए उपदेशों का पालन करना चाहिए और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।