भारत देश में जन्म हुआ,
सरोजिनी नायडू था नाम।
थी तो देश की भारत कोकिला,
गुणों में थी बहुत महान।
इस महान कवयित्री को
कोटि-कोटि प्रणाम।
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में आज राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिन भारत की महान कवयित्री, सच्ची देशभक्त और उत्कृष्ट नेता सरोजिनी नायडू जी की जयंती का है। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुनीता दहुजा जी ने सरोजिनी जी के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा सरोजिनी नायडू जी को स्मरण करती हुई बहुत ही सुंदर कविताएं प्रस्तुत की गई। कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों को सरोजिनी नायडू जी के जीवन पर वृत्त चित्र दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने सरोजिनी नायडू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सरोजिनी जी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, हम सबको उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।