Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School

Click to Download the Registration-cum-Admission Form for the Session 2025-26

Message Board

« Back

अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता « 08/Aug/2024

अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता
लुधियाना, 08 अगस्त
वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा श्रीमती मनीषा मदान, प्रिंसिपल के मार्गदर्शन एवम मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य के सानिध्य में अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय विद्या मंदिर सी. सै. स्कूल दुगरी फेस 3 लुधियाना में किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. संध्या मेहता, प्रिंसिपल, गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लुधियाना ने की। निपुण गुप्ता एडवोकेट, सिमरन कौर हेड, सोहाना हस्पताल ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। समारोह के सम्माननीय अतिथि अमिता बांसल, प्रिंसिपल, आदर्श पब्लिक स्कूल, वरिंदर मित्तल एवम विकास बत्रा ने ड्रा निकाल कर और प्रतियोगियों को बैज प्रदान करके प्रतियोगिता को आरंभ कराया। समारोह के मुख्य अतिथि सी. . प्रकाश चंद गोयल, सचिव, भारतीय विद्या मंदिर ट्रस्ट, सी. . अमरजीत कंबोज तथा अन्य अतिथियों का स्वागत मानव वैध, ललित जसवाल, रीना वर्मा, बॉबी मल्होत्रा, सतीश शर्मा, ज्योति स्वरूप कंबोज एवम अन्य पदाधिकारियों ने किया।
इस प्रीतियोगिता में 23 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगियों ने वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर अपने वक्तव्य दिए। प्रो. सरोजिनी सैदा, प्रो. एस. पी. सिंह तथा डा. नरिंद्र संधू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
समारोह के मुख्य अतिथि सी. . प्रकाश चंद गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि वेद प्रचार मंडल युवा वर्ग में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए और भारतीय संस्कृति के प्रति उन्हें जागृत करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। डा. संध्या मेहता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज का युवक बुराइयों का शिकार हो रहा है। नशा जैसी प्रवृत्ति से ग्रस्त है, ऐसे में उन्हें सही मार्ग दिखाना बहुत ही आवश्यक है। आए हुए अतिथियों को रोशन लाल आर्य एवम प्रिंसिपल मनीषा मदान ने सत्यार्थ प्रकाश भेंट करके सम्मानित किया। मंडल की ओर से सी.. प्रकाश चंद गोयल एवम सी.. अमरजीत कंबोज ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र प्रदान किए। डा. मनीषा मदान ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु अपनी ओर से हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिलाया। परिणाम: प्रथम पुरस्कार: आकांक्षा (आर्य कन्या गुरुकुल, शास्त्री नगर) द्वितीय पुरस्कार: सिमरजीत (मां शारदा विद्यापीठ स्कूल) तृतीय पुरस्कार: मंथन (भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुगरी) प्रशंसनीय पुरस्कार: रागिनी कुमारी (न्यू एरा हाई स्कूल) संजना (गुरु नानक खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल)