यदि आदमी देश की शान है तो, औरत उस देश की नींव है।
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी शाखा में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी के जन्मदिन को नेशनल वुमन डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती पूनम मेहरा जी द्वारा भारत की कोकिला कहीं जाने वाली सरोजिनी नायडू जी के जीवन चरित्र को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा सातवीं के छात्र द्वारा सरोजनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कविता गाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने विद्यार्थियों को सरोजिनी नायडू जी के कहे शब्दों एवम वाक्यों को अपने जीवन में उतारकर प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए बनने के लिए प्रोत्साहित किया।