MAHA SHIVRATRI « 01/Mar/2022
भारतीय विद्या मंदिर, दुगरी में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। अनंतकाल शिव ही सत्य है और इसी में सुंदरता का वास है। सत्य की शक्ति, आत्मविश्वास, अहिंसा, समरसता और जगत को अपना बनाने व मानने की हिम्मत व्रत-उत्सवों से मिलती रही है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती आईना वर्मा ने विद्यार्थियों को शिवरात्रि पर्व का महत्व विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों व अध्यापक वर्ग ने मिलकर महामृत्युंजय मंत्र का जप किया और भगवान शिव से अच्छे स्वास्थ्य व निरोगी काया की कामना व्यक्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत कर भगवान शिव के गुणों का अनुसरण किया। विद्यार्थियों ने भगवान शिव को पुष्पांजलि अर्पण कर विद्या, बुद्धि का वरदान मांगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान ने विद्यार्थियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से विश्व मंगल की कामना की।