SANSKRIT DIWAS « 22/Aug/2021
भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल, दुगरी में 22 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस मनाया गया। विश्व संस्कृत दिवस या संस्कृत दिवस को विश्व संस्कृतदिनम के नाम से भी जाना जाता है। संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा संस्कृत में मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण, संस्कृत में गीत, संस्कृत में स्लोगन लेखन आदि गतिविधियां की गई। यह दिवस मनाने का उद्देश्य इसके पुनरद्धार और रखरखाव को बढ़ावा देना है। स्कूल की अध्यापिका श्रीमती वंदना सरीन ने इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि इस भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा में से एक माना जाता है। संस्कृत एक पुरानी इंडो-आर्य भाषा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने बच्चों को बताया कि हिंदू संस्कृति में संस्कृत मंत्रों का प्रयोग सैकड़ों वर्षो से किया जा रहा है। यह भारत में बोली जाने वाली प्राचीन भाषा है। यह भारत की समृद्धि संस्कृति को दर्शाता है।