INTERNATIONAL DAY OF PEACE « 21/Sep/2020
भारतीय विद्या मंदिर, दुगरी में विश्व शांति दिवस मनाया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था को क़ायम करना है। इस अवसर पर स्कूल अध्यापिका श्रीमती गौरी शर्मा द्वारा भाषण दिया गया। उन्होंने बच्चों को विश्व शांति दिवस पर नफ़रत और हिंसा को छोड़कर प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की सीख दी। स्कूल की कक्षा 10वीं के छात्रों द्वारा विश्व शांति दिवस पर शांति पाठ किया गया। जिसके माध्यम से विश्व शांति की कामना व्यक्त की गई। जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस वर्ष सम्पूर्ण विश्व में करोना जैसी वैश्विक महामारी फैली हुई है। पूरी दुनियाँ इससे जंग लड़ रही है। सभी अपने स्वास्थ्य और जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस साल के थीम को नाम दिया ‘शेपिंग पीस टुगेदर’ जिसका मतलब है साथ में मिलकर शांति को बनाए रखना एवं स्वरूप देना। विश्व में दूसरे देशों के साथ संघर्ष एवम् युद्ध की स्थिति को देखते हुए हम विश्व शांति दिवस पर भगवान से सभी देशों के बीच में शांति क़ायम करने की कामना व्यक्त करते हैं। यह दिन लोगों को शांति और सम्मान से जीने का अधिकार देता है।