HINDI DIWAS « 14/Sep/2020
भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल दुगरी में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। हमें इस पर गर्व है। स्कूल के बच्चों द्वारा स्लोगन लेखन के द्वारा अपने मन के भावों को प्रदर्शित किया और कविता गायन के माध्यम से देश के नागरिकों को हिंदी दिवस के महत्व को समझाया गया। स्कूल की अध्यापिका श्रीमती खिवानी खन्ना ने भाषण द्वारा हिंदी को जन जन की भाषा बताया। हमें अपनी मातृ भाषा हिंदी को कभी नहीं भूलना चाहिए, "हिंदी है हम, हिन्दुस्तान हमारा है" नारे का सम्मान करना चाहिए।