भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में वेद प्रचार मंडल के तत्वावधान में वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में यूको बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक श्री अरुण भारद्वाज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विद्यालय के सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा अपने आत्मविश्वास, ज्ञान और वक्तृत्व कला का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा बारहवीं की छात्रा तान्या ने प्रथम स्थान, कक्षा बारहवीं की छात्रा सुप्रीत ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा सातवीं की छात्रा अस्मिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि जी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रयास करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि का हार्दिक धन्यवाद किया तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।