Shardiya Navratri and Dussehra Celebration

  • Home
  • Shardiya Navratri and Dussehra Celebration

जगत की पालनहार है मां,
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां,
हम सबकी रक्षा का अवतार है मां।

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में शारदीय नवरात्रों एवं दशहरे का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती बबीता जी ने नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन करते हुए विस्तारपूर्वक कथा वाचन किया।

कक्षा छठी से बारहवीं तक की छात्राओं द्वारा माता रानी के सुंदर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही अध्यापिका श्रीमती नेहा सोनी जी ने विद्यार्थियों को दशहरे के महत्व एवं उसकी पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यालय प्रांगण में रावण की प्रतिमा के सामने कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति (रामलीला) प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की शक्ति का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने सभी बच्चों को नवरात्रों एवं दशहरे की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें और सभी बच्चे अपनी मेहनत एवं लगन से अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल हों तथा जीवन में सभी बुराइयों से दूर रहें।