Sanskrit Diwas

  • Home
  • Sanskrit Diwas

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में संस्कृत दिवस बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिवस संस्कृत के महान विद्वान महर्षि पाणिनि जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि स्वरूप मनाया जाता है।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा पलक ने संस्कृत दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने समूह गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विशेष बनाया। वहीं, कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत भाषा से संबंधित विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने सभी विद्यार्थियों को संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीनतम भाषाओं में से एक है। इसलिए विद्यार्थियों को इस समृद्ध भाषा का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए और इसकी महत्ता को समझना चाहिए।