भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में संस्कृत दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मंजू शर्मा जी ने विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में देशप्रेम की कविता को बड़े ही सुंदर और मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने एक नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा हमारी अमूल्य धरोहर है। इसी भाषा में हमारे हिंदू धर्मग्रंथों की रचना हुई है। हमें इस प्राचीन एवं समृद्ध भाषा का सम्मान करना चाहिए और इसके महत्व को समझना चाहिए।