Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti

  • Home
  • Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।”

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में 23 जनवरी 2023 को भारत के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती पूनम कुशवाहा जी ने नेताजी के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कक्षा छठी की छात्रा वंशिका ने नेताजी को स्मरण करते हुए एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। विद्यालय के विद्यार्थियों को नेताजी के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने विद्यार्थियों को देश के प्रति सम्मान की भावना रखने तथा नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।