National Women's Day

  • Home
  • National Women's Day

भारत देश में जन्म हुआ,
सरोजिनी नायडू था नाम।
थीं तो देश की भारत कोकिला,
गुणों में थीं बहुत महान।
इस महान कवयित्री को,
कोटि-कोटि प्रणाम।

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में आज राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिन भारत की महान कवयित्री, सच्ची देशभक्त और उत्कृष्ट नेता सरोजिनी नायडू जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुनीता दहूजा जी ने सरोजिनी नायडू जी के जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने सरोजिनी नायडू जी को स्मरण करते हुए सुंदर कविताएँ प्रस्तुत कीं। वहीं, कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों को उनके जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया, जिससे उन्हें उनके संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों के बारे में जानने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने सरोजिनी नायडू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।