National Unity Day

  • Home
  • National Unity Day

“राष्ट्र की एकता ही है इसकी शान, इसी से बनता है देश महान।”

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती पूजा दत्ता जी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई और सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने अपनी रंग-बिरंगी पोशाकों और संवादों के माध्यम से “भारत की विविधता में एकता” का सुंदर संदेश दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इंटर-हाउस डांस प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई, जिसमें सभी ने एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन और उनके महान योगदान पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिससे उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जानने का अवसर मिला।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने अपने संदेश में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की सेवा और एकता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।