मिट जाते जो मातृभूमि पर,
बनते वह इतिहास हैं।
मस्तक धूल चढ़ाने उनकी,
झुक जाता आकाश है।
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक एवं विचारक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर जी की जयंती मनाई गई, जिन्हें गुरु जी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती संपदा जी ने उनके जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने वालों में उनका नाम प्रमुख है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य जी द्वारा गुरु जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा मदान जी ने गुरु जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र की उन्नति और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।