लुधियाना, 08 अगस्त: वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा अन्तः विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय विद्या मंदिर सी. सै. स्कूल, दुगरी फेस-3, लुधियाना में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान के मार्गदर्शन एवं मंडल के प्रांतीय महासचिव श्री रोशन लाल आर्य के सानिध्य में किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. संध्या मेहता, प्रिंसिपल, गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लुधियाना ने की। निपुण गुप्ता (एडवोकेट) एवं सिमरन कौर (हेड, सोहाना हॉस्पिटल) ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह की सम्माननीय अतिथि श्रीमती अमिता बांसल, प्रिंसिपल, आदर्श पब्लिक स्कूल, श्री वरिंदर मित्तल एवं श्री विकास बत्रा ने ड्रॉ निकालकर तथा प्रतियोगियों को बैज प्रदान करके प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। समारोह के मुख्य अतिथि सी.ए. प्रकाश चंद गोयल, सचिव, भारतीय विद्या मंदिर ट्रस्ट, सी.ए. अमरजीत कंबोज तथा अन्य अतिथियों का स्वागत मानव वैध, ललित जसवाल, रीना वर्मा, बॉबी मल्होत्रा, सतीश शर्मा, ज्योति स्वरूप कंबोज एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया।
इस प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगियों ने वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान समय की विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. सरोजिनी सैदा, प्रो. एस.पी. सिंह एवं डॉ. नरेंद्र संधू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
समारोह के मुख्य अतिथि सी.ए. प्रकाश चंद गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि वेद प्रचार मंडल युवा वर्ग में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. संध्या मेहता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज का युवा अनेक बुराइयों एवं नशे जैसी प्रवृत्तियों का शिकार हो रहा है। ऐसे में उसे सही मार्गदर्शन देना अत्यंत आवश्यक है।
आमंत्रित अतिथियों को श्री रोशन लाल आर्य एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान ने 'सत्यार्थ प्रकाश' भेंट करके सम्मानित किया। मंडल की ओर से सी.ए. प्रकाश चंद गोयल एवं सी.ए. अमरजीत कंबोज ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। डॉ. मनीषा मदान ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार: आकांक्षा – आर्य कन्या गुरुकुल, शास्त्री नगर
द्वितीय पुरस्कार: सिमरजीत – मां शारदा विद्यापीठ स्कूल
तृतीय पुरस्कार: मंथन – भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी
प्रशंसनीय पुरस्कार: रागिनी कुमारी – न्यू एरा हाई स्कूल
प्रशंसनीय पुरस्कार: संजना – गुरु नानक खालसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल