"भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी की छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में किया विद्यालय का नाम रोशन।"
गुरु तेग बहादुर राष्ट्रीय कॉलेज, दाखा मुल्लापुर में वेद प्रचार मंडल द्वारा अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चौदह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी की कक्षा बारहवीं की छात्रा तान्या ने 'हम सब का हो एक सपना, नशा विहीन हो समाज अपना' विषय पर अपनी उत्कृष्ट और प्रभावशाली प्रस्तुति से तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने तान्या की इस सफलता पर उसे बधाई दी और विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।