Hanuman Jayanti

  • Home
  • Hanuman Jayanti

“पुस्तकों से मिलती है नई खोज,
पुस्तकों से मिलती है नई सोच।”

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में राम भक्त हनुमान जी की जयंती एवं विश्व पुस्तक दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी के बीज मंत्र का उच्चारण किया। विद्यालय के छात्र मंथन ने पुस्तकों के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग गतिविधियों के माध्यम से पुस्तकों को जीवन का अनमोल वरदान बताया और पढ़ने की आदत के प्रति जागरूकता फैलाई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों, वैज्ञानिकों और साहित्यकारों की पुस्तकें पढ़नी चाहिए, क्योंकि पुस्तकों के अध्ययन से हमारा मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है।