गुरु ब्रह्मा गुरुर्विष्णुर्गुरुर्देवो महेश्वरः,
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष महाभारत के रचयिता गुरु वेद व्यास जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती जीनस जी ने विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गुरु मंत्र का उच्चारण किया।
कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने गुरुजनों को समर्पित एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं का स्मरण करते हुए भजन गायन भी किया। वहीं, कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने गुरुजनों के सम्मान में एक मनमोहक एकल नाट्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने सभी विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए, उनके दिए गए उपदेशों का पालन करना चाहिए तथा उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।