Guru Purnima

भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में आज महर्षि वेदव्यास जी को समर्पित गुरु पूर्णिमा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमती जीनस ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कक्षा पाँचवीं के छात्र पार्थ ने गुरुओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करती हुई एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। वहीं, कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मधुर भजन गायन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गुरुओं एवं शिक्षकों का सदैव सम्मान करने और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान से अपने जीवन को प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया।