“जो कुछ हमारा है, वह हम तक तभी पहुँचता है, जब हम उसे ग्रहण करने की क्षमता विकसित करते हैं।”
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी शाखा में रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भारत के राष्ट्रगान “जन गण मन” की रचना रवीन्द्रनाथ टैगोर जी ने की थी, जिससे उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया। वे एक प्रसिद्ध नाटककार, कहानीकार, गीतकार और कवि थे।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती पूनम मेहरा जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा नौवीं के एक विद्यार्थी ने कविता प्रस्तुत की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने विद्यार्थियों को रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।