“दुश्मन की गोलियों का डटकर सामना करेंगे,
आजाद थे, आजाद हैं, आजाद ही रहेंगे।”
भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुगरी में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती श्रद्धा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुनीता जी ने विद्यार्थियों को इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन एवं योगदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन महान क्रांतिकारियों का देश को स्वतंत्र करवाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा मदान जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन महान सेनानियों ने माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमें भी उनके आदर्शों और बताए हुए मार्ग पर चलकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।