Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School

Click to Download the Registration-cum-Admission Form for the Session 2024-25

Message Board

« Back

DUSSHERA « 25/Oct/2020

होती जीत सत्य की और असत्य की हार,
यही संदेश देता है दशहरे का त्योहार।

 
भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल, दुगरी में विजय दशमी का त्योहार मनाया गया। दशहरे का त्योहार व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट करता है। यह त्योहार असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक साहिल अरोड़ा द्वारा विजय दशमी के पर्व की विशेषता विस्तारपूर्वक बच्चों को बतायी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीराम का मधुर भजन प्रस्तुत किया गया। रामायण हिंदुओं का प्रमुख ग्रन्थ है जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन का संपूर्ण वर्णन है। विद्यालय की कक्षा 10वीं के छात्रों ने रामायण के उत्कृष्ट उपदेशों को बताते हुए संदेश दिया कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली या बड़ी क्यों न हो लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है। अतः दशहरे का त्योहार हमें रामायण की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संदेश देता है।